रांची की रुचि रानी को मिला इंटरनेशनल विजनरी अवार्ड, जिमखाना क्लब में अभिनेत्री भाग्यश्री ने किया सम्मानित [Ranchi’s Ruchi Rani gets International Visionary Award, actress Bhagyashree honored at Gymkhana Club]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

रांची। रांची की रुचि रानी को इंटरनेशनल विजनरी अवार्ड मिला है। रांची के ही जिमखाना क्लब में अभिनेत्री भाग्यश्री ने उनको सम्मानित किया।

रुचि रानी बरियातू के मेडवेंट टेक्नोलॉजी अस्पताल में आईटी संबंधी सेवाएं प्रदान करती हैं। रुचि को ‘भारत एक श्रेष्ठ’ के कार्यक्रम के तहत आईटी कंपनी के स्टार्ट अप विंग के लिए मेडवेंट टेक्नोलॉजी के मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में अभिनेत्री भाग्यश्री के द्वारा सम्मानित किया गया।

रुचि रानी को अवार्ड मिलने पर मिथिलेश कुमार सिंह, मृत्युंजय सिंह, मनोज कुमार, आशुतोष कुमार सिंह, शशांक भूषण सिंह, संजय सिंह इत्यादि ने बधाई दी है।

इसे भी पढ़ें

रांची समेत पूरे झारखंड में भारी बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं