NEET में रांची के मानव प्रियदर्शी को मिला ऑल इंडिया रैंक वन [NEET UG 2024 Topper]

1 Min Read

झारखंड के लाल ने तोड़ डाले सभी रिकॉर्ड

रांची। मानव प्रियदर्शी ने नीट 2024 अखिल भारतीय स्तर की परीक्षा में आल इंडिया रैंक 1 (720/720) हासिल किया है।

वह जेवीएम श्यामली का छात्र है। उसने एनईईटी (NEET) परीक्षा में अखिल भारतीय रैंक 1 (720/720) स्कोर कर सभी रिकार्ड तोड़ दिए।

अच्छा खिलाड़ी भी है मानव प्रियदर्शी

नीट 2024 स्कूल रिकार्ड के अनुसार वह केजी से कक्षा 12वीं तक जेवीएम श्यामली का छात्र रहा है।

साथ ही मानव एक अच्छे खिलाड़ी भी हैं। प्रिंसिपल समरजीत जाना और स्कूल के वाइस-चेयरमैन ने मानव और उसके परिवार को उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

प्रिंसिपल ने कहा कि एक अच्छे चिकित्सक के रूप में देश की सेवा करना गर्व की बात है।

इसे भी पढ़ें

दिल्ली पहुंचने लगे इंडी गठबंधन के नेता

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं