रांची की डॉ मेघा रानी बनी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष [Ranchi’s Dr. Megha Rani becomes National Vice President]

2 Min Read

मानवधिकार सुरक्षा के लिए समाज में जागरुकता लाना जरूरी- डॉ मेघा ‌‌

रांची। विश्व मानवाधिकार सुरक्षा आयोग ने लेखिका डॉ मेघा रानी को राष्ट्रीय शौर्य सम्मान से नवाजा जायेगा।

लेखिका डॉ मेघा रानी को विश्व मानवाधिकार सुरक्षा आयोग ने उनके समाजिक कार्यो और अपने लेखन द्वारा लोगों तक उत्कृष्ट योगदान को पहुंचते देखते हुए राष्ट्रीय शौर्य सम्मान से सम्मानित करेगा।

उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जैसे सम्मानित पद पर नियुक्त किया है। नियुक्ति के बाद बिरसा चौक स्थित होटल पार्क इन में डॉक्टर मेघा द्वारा एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया।

इसमें नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्वारा मानवाधिकार कि रक्षा हेतु हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया गया।

पत्रकारों से उन्होंने कहा कि बाल मजदूरी, नारी उत्पीड़न, भ्रुण हत्या पर रोक लगाने के साथ, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं से कोई वंचित नहीं रहें, इस पर गंभीरता से काम किया जाएगा।

डॉ रानी ने उम्मीद जताई की कि मानवाधिकार सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शासन- प्रशासन का सहयोग मिलेगा।

उन्होंने कहा की मानवाधिकार सुरक्षा सुनिश्चित करने में प्रशासन की भूमिका अति महत्वपूर्ण है, प्रशासन को सुनिश्चित करना होगा कि मानवाधिकार की अवहेलना करने वालों पर सख्त कार्यवाही हो।

मौके पर डॉक्टर मेघा रानी के साथ उनके मां और पिता भी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें

Human Rights Organization: मानवाधिकार संगठन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं