जुमार नदी पर बनेगा रांची का सबसे बड़ा शवदाह गृह

2 Min Read

सांसद संजय सेठ ने किया स्थाल निरीक्षण, कहा-7.5 करोड़ खर्च होंगे

रांची। राजधानी रांची में जुमार नदीं कि किनारे शहर का सबसे बड़ा शवदाह गृह बनने जा रहा है। इसका निर्माण 7.5 करोड़ की लागत से किया जायेगा।

इसे लेकर सांसद संजय सेठ ने शुक्रवार को स्थल और शमशान घाट का निरीक्षण किया। उनकी पहल पर जुमार नदी के श्मशान घाट पर 7.5 करोड़ रुपए की लागत से रांची के सबसे बड़े शवदाह गृह का निर्माण होने जा रहा है।

यहां विद्युत चलित शवदाह की व्यवस्था भी होगी और चूल्हा भी रहेगा। यह अत्याधुनिक शवदाह गृह होगा। यहां पारंपरिक रीति रिवाज से भी और विद्युत तकनीक से भी अंतिम संस्कार किया जा सकेगा।

इस स्थल पर रिम्स के लावारिस शवों का भी अंतिम संस्कार किया जाता है। शवदाह गृह के निर्माण होने से यह कार्य भी सुगमता पूर्वक हो सकेगा।

सांसद संजय सेठ ने बताया कि उपरोक्त स्थल पर चार भवन भी बनेंगे। यहां सारी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जायेंगी।

इस बात का भी ध्यान रखा जाएगा की यहां छठव्रतियों को कोई समस्या नहीं हो। उनके लिए भी सुविधा मुहैया कराई जायेगी।

इन मुद्दों को लेकर सांसद ने छठ पूजा समिति से जुड़े लोगों के साथ भी बातचीत की है और संबंधित अधिकारियों से भी बातचीत कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

इसे भी पढ़ें

ओडिशा सरकार ने मैकेनिक का पारिश्रमिक 62.5 प्रतिशत बढ़ाया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं