झारखंड: महिला दिवस पर 38 लाख महिलाओं को 7500 रुपए का तोहफा [Jharkhand: 38 lakh women get a gift of Rs 7500 on Women’s Day]

2 Min Read

रांची। झारखंड सरकार ने महिला दिवस के अवसर पर राज्य की 38 लाख महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को विधानसभा में घोषणा की कि मंईयां सम्मान योजना के तहत शनिवार से महिलाओं के खाते में 7500 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे।

सरकार का उद्देश्य यह राशि होली से पहले सभी पात्र लाभार्थियों के खाते में भेजना है। मुख्यमंत्री ने कहा, “महिला दिवस पर महिलाओं को खुशियां देने के लिए हम यह राशि जारी कर रहे हैं। रमजान का महीना चल रहा है और होली भी आने वाली है, इसलिए यह राशि महिलाओं के लिए बहुत मददगार होगी।”

PFMS के माध्यम से पैसे ट्रांसफर होंगे

इस योजना के तहत लाभार्थियों के बैंक खातों में पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम (PFMS) के माध्यम से सीधे पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि कुछ तकनीकी समस्याएं आ गई थीं, जिन्हें अब हल कर लिया गया है। इस राशि के ट्रांसफर के साथ, झारखंड की 38 लाख महिलाओं को महिला दिवस पर सरकार की ओर से एक खास तोहफा मिलेगा, जो उन्हें होली और रमजान के अवसर पर आर्थिक मदद प्रदान करेगा।

इसे भी पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: रांची विवि में बढ़ रही है बेटियों की धमक 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं