Ranchi Durga Puja Pandal 2025: रांची में कहां, किस थीम पर बन रहे भव्य दुर्गा पूजा पंडाल

3 Min Read

Ranchi Durga Puja 2025:

रांची। रांची में शारदीय नवरात्र की तैयारियां जोरों पर हैं। शहर के विभिन्न इलाकों में भव्य और आकर्षक पूजा पंडाल बनाए जा रहे हैं। इस साल पंडालों का थीम देश-विदेश के प्रसिद्ध मंदिरों और जीवन शैली पर आधारित है। निर्माण कार्य लगभग 50% पूरा हो चुका है और पंडाल आकार में भी दिखने लगे हैं।

रांची रेलवे स्टेशन – तिरुपति बालाजी मंदिर

Ranchi Durga Puja 2025:

इस साल रांची रेलवे स्टेशन पर तिरुपति बालाजी मंदिर का स्वरूप प्रदर्शित होगा। भगवान राम, सीता, हनुमान और विष्णु की झलक यहां मिलेगी। 40 फीट ऊंची हनुमान जी की प्रतिमा मुख्य आकर्षण होगी। पंडाल निर्माण में लगभग ₹50 लाख खर्च हो रहा है।

भारतीय युवक संघ, बकरी बाजार – अंकोरवाट मंदिर

Ranchi Durga Puja 2025:

बकरी बाजार पंडाल दुनिया के सबसे बड़े मंदिर अंकोरवाट के स्वरूप में बनाया जा रहा है। पंडाल 14,400 वर्ग फीट में और 110 फीट ऊंचा होगा। यह पंडाल इस वर्ष रांची का सबसे बड़ा पंडाल माना जा रहा है। निर्माण लागत लगभग ₹70 लाख है।

चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति, मेन रोड

Ranchi Durga Puja 2025:

जीवन चक्र पर आधारित थीम पंडाल बन रहा है, जिसमें भ्रूण से मृत्यु तक जीवन की झलक दिखाई जाएगी। पंडाल के बाहर एक बड़ा कलश भी बनाया जा रहा है। निर्माण में लगभग ₹45 लाख खर्च हो रहे हैं।

पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति, हरमू – वृंदावन प्रेम मंदिर

Ranchi Durga Puja 2025:

वृंदावन के प्रेम मंदिर का स्वरूप पंडाल में दिखेगा। भव्य लाइटिंग के माध्यम से कृष्ण लीला का प्रदर्शन होगा। पंडाल निर्माण में लगभग ₹70 लाख खर्च हो रहा है।

श्री रामलला दुर्गा पूजा समिति, जिला स्कूल – स्वामी नारायण मंदिर

Ranchi Durga Puja 2025:

गुजरात के भुज स्थित प्रसिद्ध स्वामी नारायण मंदिर का स्वरूप पंडाल में दिखेगा। मैदान में 24 फीट ऊंची भगवान विष्णु की विशाल प्रतिमा भी स्थापित होगी।
यह झारखंड का सबसे बड़ा दुर्गा पूजा पंडाल होगा। निर्माण में लगभग ₹1 करोड़ की लागत आएगी।

रांची के श्रद्धालु इस साल इन भव्य पंडालों का दर्शन करने के लिए उत्साहित हैं। हर पंडाल का अपना अलग आकर्षण और थीम इसे खास बनाता है।

इसे भी पढ़ें

वर्ल्ड हैरिटेज में शामिल कोलकाता में दुर्गा पूजा कार्निवाल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं