अमन साव गैंग का हथियार स्टॉकिस्ट समेत दो धराये

2 Min Read

रांची। संगठित अपराध खत्म करने को लेकर झारखंड एटीएस की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में झारखंड एटीएस की टीम को बड़ी सफलता कुख्यात अमन साव गैंग के खिलाफ मिली है।

गिरोह का हथियार स्टॉकिस्ट मनिंदर कुमार उर्फ मिलावट को एटीएस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मनिंदर के अलावा राजा अंसारी को भी पकड़ा गया है।

उक्त जानकारी एटीएस एसपी ऋषव झा ने मीडिया को दी। उन्होंने कहा कि झारखंड एटीएस की टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई की। दोनों को एटीएस की टीम ने रामगढ़ से पकड़ा है। इनलोगों के पास से हथियार और गोली भी जब्त किये गये हैं।

एसपी ने बताया कि मनिंदर कुमार उर्फ मिलावट कुख्यात अमन साव गिरोह का हथियार स्टॉकिस्ट है। गिरोह के अपराधियों को घटना को अंजाम देने के लिए पहले हथियार उपलब्ध करवाता है, फिर काम होने के बाद अपराधियों के पास से हथियार लेकर मालखाने में जमा करता है।

पूछताछ में मिलावट ने कई जानकारी एटीएस को दी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि एटीएस की टीम 2 से 3 दिन में बड़ी कार्रवाई कर सकती है।

इसे भी पढ़ें

पूर्व पीएम के पोते के हजारों वायरल वीडियो से जुड़े मुद्दे पर अब देश के गृह मंत्री ने क्या कहा?

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं