रांची में ऐसे मनी नेताजी जंयती

1 Min Read

रांची। राजधानी रांची में मंगलवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक समिति  ने नेताजी सुभाषचंग्र बोस की जयंती मनाई। त्रिकोण हवन कुंड सुभाष चौक पर समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रेस फोटोग्राफर कुलदीप सिंह दीपक ने नेताजी की जीवनी पर प्रकाश डाला।

इससे पहले उन्होंने नेताजी को माला अर्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक समिति के संस्थापक जगदीश सिंह जग्गू ने कहा कि युवाओं को नेताजी की जीवनी से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने युवाओं को देश निर्माण के कार्य में लगाने का  संदेश दिया।

इस अवसर राजेश ठाकुर, रमेश गुप्ता, अजय श्रीवास्तव, हिमांशु बॉस के साथ ही अमेरिका साव, जितेंद्र साव, दीपक गुप्ता, संदीप ठाकुर, अजीत ठाकुर, माही गुड्डू शर्मा, सुजल ठाकुर, प्रेम ठाकुर आदि उपस्थित थे। मौके पर स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच लड्डू और मिठाई बांटी गई।

इसे भी पढ़ें

रांची एक साथ मनी रामनवमी और दिवाली

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं