सोशल मीडिया के जरिए अपना गैंग बढ़ा रहा झारखंड का ये डॉन [This don of Jharkhand is expanding his gang through social media]

3 Min Read

रांची। अपराधियों के लिए सोशल साइट सेफ जोन बनता जा रहा हैं। जेल में रहते हुये बिना किसी झंझट के गुर्गों को जोड़ने की कवायद लगातार जारी हैं।

इसी क्रम में कुख्यात डॉन सुजीत सिन्हा भी फेसबुक के माध्यम से नौजवानों को संगठन से जोड़ने पर काम कर रहा हैं। दरअसल कुछ माह पहले ही पलामू में स्टोन माइंस कारोबारी से रंगदारी की मांगी गयी थी। जिसके बाद पलामू पुलिस हरकत में आयी। जहां इस मामले में यूपी के प्रयागराज से दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

इसके बाद गिरफ्तार दोनों अपराधियों से पलामू पुलिस ने पूछताछ की। इसमें सुजीत सिन्हा गिरोह से जुड़े कई अहम जानकारियां पुलिस के हाथ लगी हैं।

पूछताछ के दौरान दोनों गिरफ्तार अपराधियों ने इस बात को कबूला की फेसबुक के माध्यम से सुजीत सिन्हा गिरोह के संपर्क में आये थे। दरअसल इन दोनों को पैसे की लालच दिया गया। जिसके बाद इन्हें हथियार उपलब्ध कराये गये थे।

वहीं, लंबे अरसे से शांत रहने के बाद एक बार फिर सुजीत सिन्हा गिरोह की सक्रियता बढ़ रही हैं। इस खुलासे के बाद से ही पुलिस को सुजीत सिन्हा गिरोह के एक्टिविटी के बारे में जानकारी हाथ लगी हैं। फिलहाल अपराधी सुजीत सिन्हा जेल में बंद हैं।

एक लंबे समय के बाद झारखंड के विभन्न इलाकों में गिरोह की सक्रियता बढ़ी हैं। जहां राजधानी रांची, पलामू और हजारीबाग समेत अन्य इलाकों में गिरोह से जुड़ी घटनाएं और धमकी मिल रही थी। वहीं, झारखंड में फेसबुक से गुर्गों को जोड़ने की बात सामने आने के बाद पुलिस टीम गिरोह के करीबी सदस्यों के सोशल साइटों की निगरानी शुरू कर दी हैं।

बताते चलें कि सुजीत सिन्हा फिलहाल जेल में है। दरअसल जेल में बंद इन गैंगस्टरों के काम सोशल मीडिया के जरिए आसान हो जा रहे हैं। कुख्यात गैंगस्टर अमन साव भी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहता है।

इतना ही नहीं ये अपराधी रंगदारी मांगने और धमकी देने के लिए मैसेजिंग एप का भी इस्तेमाल धड़ल्ले से कर रहे हैं। जाहिर जेल के अंदर इनके पास वो तमाम सुविधाएं मौजूद हैं, जिनके जरिए ये जेल के अंदर रह कर भी अपना साम्राज्य चला रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

अमन साहू ने पुलिस को ही दे दी धमकी-भूल तो नहीं गये मुझे..अब वार्निंग नहीं…

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं