Rain Alert Jharkhand: झारखंड में 5 दिनों तक होगी बारिश, 13 अगस्त के बाद मौसम में बदलाव

2 Min Read

Rain Alert Jharkhand:

रांची। झारखंड में अगले 5 दिनों तक बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से 10 अगस्त को कई जगहों पर गर्जन और तेज हवाओं के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है। दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी भागों में भारी बारिश का भी पूर्वानुमान है।

किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाहः

11 और 12 अगस्त को राज्य में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है। 12 अगस्त को भी कुछ हिस्सों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

तापमान में मामूली गिरावटः Rain Alert Jharkhand:

झारखंड के विभिन्न जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। रांची में अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री और न्यूनतम 21.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, चाईबासा में अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहा।
गढ़वा में 32.9 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य में कई स्थानों पर बीते 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिसमें सबसे ज्यादा बारिश बोकारो में 79.5 मिमी और चाईबासा में 60.0 मिमी दर्ज की गई।

13 अगस्त के बाद मौसम में बदलावः

13 अगस्त को राज्य के दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है, जबकि बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। 14 और 15 अगस्त को बारिश की संभावना कम हो जाएगी और मौसम सामान्य होने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में मौसम का यू-टर्न, फिर हाड़ कंपाने लगी ठंड

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं