Heavy rain:
रांची। झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। मंगलवार को रांची समेत कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार से शुक्रवार तक झारखंड के ज्यादातर जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इसके साथ ही तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट की भी संभावना है।
तापमान में गिरावटः
बारिश के चलते तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को रांची का अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से लगभग 6 डिग्री कम है। वहीं, गोड्डा में सबसे अधिक 33.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले दो दिनों में तापमान में और गिरावट हो सकती है।
सबसे ज्यादा बारिश पलामू मेः
पिछले 24 घंटों में झारखंड के विभिन्न जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है।
किस जिले में कितनी बारिशः
पलामू: 78.4 मिमी (सबसे अधिक)
गढ़वा: 59 मिमी
गुमला: 49.1 मिमी
पूर्वी सिंहभूम: 48.4 मिमी
पाकुड़: 32 मिमी
धनबाद: 31.6 मिमी
पश्चिमी सिंहभूम: 27 मिमी
खूंटी: 26.8 मिमी
बोकारो: 26 मिमी
रांचीः 7.4 मिमी
मानसून ट्रफ से मिल रहा समर्थनः
मौसम विभाग ने बताया कि वर्तमान में मानसून ट्रफ बीकानेर, जयपुर, दतिया, सीधी, झारसुगुड़ा और पुरी से होकर गुजर रहा है। यह ट्रफ बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव से भी जुड़ा हुआ है। इस स्थिति के कारण ओड़िशा और झारखंड में आने वाले कुछ दिनों तक अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है।
इसे भी पढ़ें
Heavy rain alert in Jharkhand: अगले 24 घंटे में झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट

