रांची में स्कूली छात्राओं से छेड़खानी: CM हेमंत सोरेन के आदेश के बाद हरकत में पुलिस, सीसीटीवी फुटेज वायरल [Teasing of schoolgirls in Ranchi: Police into action after CM Hemant Soren’s order, CCTV footage goes viral]

IDTV Indradhanush
3 Min Read

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में स्कूली छात्राओं से छेड़खानी का ताजा मामला सामने आया है। जिसमें एक अधेड़ उम्र के स्कूटी सवार व्यक्ति ने छात्राओं को छूने का प्रयास किया।

इस मामले में एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज का वीडियो वायरल होने के बाद कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद प्राथमिकी दर्ज

उधर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मीडिया में यह मामला सुर्खियों में आने के बाद रांची पुलिस को जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कार्रवाई कर उन्हें सूचित करने को कहा।

जिसके बाद रांची पुलिस की ओर से सीएम को यह जानकारी दी गई कि प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है। विशेष अनुसंधान टीम गठित की गई है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की सुनिश्चित की जाएगी।

स्कूली छात्राओं के साथ हुई छेड़खानी की घटना

जानकारी के मुताबिक अपर बाजार स्थित कन्या पाठशाला की छात्राओं के साथ शुक्रवार को यह छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया गया है और सुबह के समय यह घटना घटी है। सुबह के समय ठंड की वजह से सड़क पर थोड़ा सन्नाटा रहता है।

पुलिस सरगर्मी से आरोपी की तलाश में जुटी

हालांकि जिस शख्स ने छेड़खानी की है। उसने अपने चेहरे को ढक रखा है। घटना के बाद कोतवाली थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह घटना सोनार गली के बगल वाले सड़क की बताई जा रही है। कोतवाली थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद उस शख्स की तलाश की जा रही है।

पुलिस टीम की ओर से आसपास के और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। साथ हो चश्मदीद की भी तलाश की जा रही है। जिसके आधार पर उस मनचले शख्स के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

डीजीपी की ओर से महिला सुरक्षा को लेकर दिशा-निर्देश

राज्य के डीजीपी अनुराग गप्ता महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर है। उन्होंने राज्य पुलिस को निर्देश भी दिए है कि किसी भी हाल में महिलाओं के साथ छेड़खानी जैसी घटनाएं न हो।

ऐसे में अब जब राजधानी रांची में ही छेड़खानी की घटना सामने आई है। तो यह रखना होगा कि पुलिस कितनी गंभीरता से इसे लेती है और कितनी त्वरित कार्रवाई होती।

इसे भी पढ़ें

रांची के अपर बाजार में स्कूली छात्राओं से छेड़खानी, CM ने दिये सख्त निर्देश

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं