मंईयां सम्मान योजनाः नवरात्रि पर राज्य सरकार का महिलाओं को तोहफा

2 Min Read

Maiya Samman Yojana:

रांची। नवरात्र के मौके पर राज्य सरकार की ओर से मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों को सितंबर माह की सम्मान राशि का भुगतान कर दिया गया है। रांची जिले में 3,87,584 लाभुकों के खातों में 96.89 करोड़ रुपए भेजे गए हैं। लाभुकों को डीबीटी के माध्यम से पैसे भेजे गए हैं। प्रत्येक लाभुक को 2,500 रुपए का भुगतान किया गया है। दुर्गा पूजा में चालू माह की सम्मान राशि मिलने से लाभुकों के चेहरे पर खुशी देखी जा रही है। क्योंकि, पूजा के दौरान काफी खर्च रहता है। अब उक्त पैसे से दुर्गा पूजा के दौरान खरीदारी बढ़ेगी। डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

महिलाएं हो रही संबल और आत्मनिर्भरः

डीसी ने कहा कि इस योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ उनकी आत्मनिर्भरता की राह भी खुल रही है। मंईयां सम्मान योजना की हजारों महिलाओं को अब भी सम्मान राशि मिलने का इंतजार है। इसमें हजारों महिलाएं ऐसी हैं जिन्हें एक से तीन माह की राशि मिली थी,लेकिन बाद में सत्यापन के बाद उनकी राशि होल्ड पर रख दी गई है। कई लाभुक ऐसी हैं, जिनके आवेदन का सत्यापन हो गया है, लेकिन जिला से उन्हें पैसे नहीं भेजे गए। इस वजह से आर्थिक रूप से कमजोर ऐसी महिलांए काफी मायूस हैं।

इसे भी पढ़ें

Maiya Samman Yojana: 172 के खिलाफ केस, CID करेगी जांच

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं