रांची बाइक चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार, हथियार व चोरी के बाइक भी बरामद [Seven members of Ranchi bike thief gang arrested, weapons and stolen bikes also recovered]

1 Min Read

रांची। रांची पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के साथ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एसपी चंदन सिंह को मिली सूचना के आधार पर सिटी एसपी राजकुमार मेहता के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है।

इनके पास से चोरी के पांच बाइक, एक स्कूटी और एक पिस्टल बरामद हुए हैं। गिरफ्तार चोरों में तनवीर आलम, अर्जुन महतो, वासुदेव दास, रोशन दास भरत दास, गुफरान खान और आमिर अंसारी शामिल है।

सिटी एसपी राज कुमार मेहता ने लालपुर थाना परिसर में मंगलवार की सुबह प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। चोर गिरोह के सदस्य ने पुलिस के समक्ष खुलासा किया है कि वह रांची शहर के विभिन्न जगहों से मोटरसाइकिल की चोरी करते थे।

इसके बाद गूगल से पुराने मोटरसाइकिल का नंबर प्राप्त कर, चोरी की मोटरसाइकिल का नंबर बदल देते थे और अपने साथियों के सहयोग से शहर के बाहर मोटरसाइकिल को भेज देते थे

इसे भी पढ़ें

विशेष सत्र से पहले रांची पुलिस ने डीपी ज्वेलर्स में 1.5 करोड़ की डकैती का किया खुलासा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं