Secretariat employees: सचिवालय कर्मियों की बल्ले-बल्ले, अगले सप्ताह 5 दिन छुट्टी

1 Min Read

Secretariat employees:

रांची। अगले सप्ताह सचिवालय कर्मियों की बल्ले बल्ले रहनेवाली है। एक सितंबर से शुरू होनेवाले सप्ताह में उन्हें 5 दिन छुट्टी मिलने जा रही है। अगले सप्ताह सचिवालयों में लगातार पांच दिन और राज्य सरकार के क्षेत्रीय कार्यालयों में चार दिनों की छुट्टी रहेगी। राज्य सरकार के कर्मी इसका भरपूर आनंद लेने के मूड में है। इसको लेकर अभी से उनके बीच खुशी का भी माहौल है।

राज्य सरकार द्वारा जारी छुट्टी की अधिसूचना के मुताबिक तीन एवं चार सितंबर को झारखंड का प्रमुख त्योहार करमा पूजा है। तीन सितंबर को बुधवार एवं चार सितंबर को गुरुवार है। पांच सितंबर शुक्रवार को मिलाद-उन-नबी (पैगंबर मुहम्मद का जन्म दिन) की छुट्टी है। इसके बाद सचिवालयों में शनिवार एवं रविवार की छुट्टी है। वहीं क्षेत्रीय कार्यालयों में रविवार की छुट्टी है। तीन एवं पांच सितंबर को एनआई एक्ट के तहत छुट्टी है। इसलिए दोनों दिन राज्य में अवस्थित बैंक और केंद्रीय कार्यालयों में भी छुट्टी रहेगी।

इसे भी पढ़ें

Ambulance workers protest: 108 एंबुलेंस कर्मचारियों का धरना कल, 28 जुलाई से राज्यव्यापी हड़ताल की धमकी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं