झारखंड के मुख्य वन संरक्षक बने सत्यजीत सिंह [Satyajit Singh becomes Chief Forest Conservator of Jharkhand]

1 Min Read

रांची। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा अधिकारी सत्यजीत सिंह को झारखंड का प्रधान मुख्य वन संरक्षक बनाया है। इससे पूर्व सत्यजीत झारखंड में प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी और मुख्य वन्य प्राणी प्रतिपालक पद पर कार्यरत थे।

उन्होंने वन विभाग के कई पदों पर अपनी सेवा दी है। जानकारी हो कि सत्यजीत सिंह जमशेदपुर के DFO के तौर पर भी काम कर चुके हैं।
बता दें कि 30 नवंबर को संजय श्रीवास्तव की सेवानिवृति के बाद से यह पद खाली था। अब वन विभाग इस पद पर सत्यजीत सिंह के पदस्थापन को लेकर आदेश जारी कर दिया है।

इसे भी पढ़ें

संसद सत्र, 8वां दिन- विपक्षी सांसद काली जैकेट पहनकर पहुंचे, मोदी-अडाणी पर नारेबाजी कीराहुल बोले- अडाणी की जांच नहीं करा सकते मोदी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं