सरयू राय का बड़ा ऐलान- जमशेदपुर पश्चिम से बन्ना गुप्ता के खिलाफ लड़ूंगा चुनाव ! [Saryu Rai’s big announcement – I will contest elections against Banna Gupta from Jamshedpur West!]

1 Min Read

फैसला एनडीए पर निर्भर

रांची। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर हमलावर हैं। उन्होंने कहा है कि एनडीए चाहे, तो वह जमशेदपुर पश्चिम से मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

बन्ना गुप्ता और सरयू राय आमने-सामनेः

सोमवार को मंत्री बन्ना गुप्ता ने उनके खिलाफ आरोप लगाए थे। सरयू ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा से उनकी मुलाकात हुई है। उन्होंने कहा है कि जमशेदपुर में दोनों सीटें हैं।

इच्छा है तो जमशेदपुर पश्चिमी से भी वे चुनाव लड़ सकते हैं। अब एनडीए तय करे। बताते चलें कि पिछले विधानसभा चुनाव में राय भाजपा से बागी होकर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ जमशेदपुर पूर्वी से चुनाव लड़े और झारखंड की राजनीति में बड़ा उलटफेर किया।

इसे भी पढ़ें

सरयू राय ने बन्ना गुप्ता पर बोला हमला, बोले – वायरल FIR की हो न्यायिक जांच

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं