Ranchi University: RU ने जारी की UG सेमेस्टर-1 परीक्षा की डेटशीट, 2 सितंबर से शुरू होंगे एग्जाम

2 Min Read

Ranchi University:

रांची। छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद रांची यूनिवर्सिटी ने ग्रेजुएशन सेमेस्टर वन की परीक्षा की तिथि की घोषणा कर दी है। परीक्षा दो सितंबर से 4 अक्टूबर तक ली जायेगी। यह परीक्षा रेगुलर छात्रों के साथ-साथ 2023-27 बैच के बैकलॉग छात्रों के लिए भी होगी। सभी परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी।

परीक्षा का कार्यक्रमः

परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक, 2 सितंबर को वाणिज्य, भौतिकी, रसायन शास्त्र, वनस्पति शास्त्र, प्राणी शास्त्र, गणित और भूविज्ञान जैसे विषयों की परीक्षा होगी। इसके बाद 9 सितंबर को हिंदी, उर्दू, बंगाली, संस्कृत और समाजशास्त्र से लेकर मनोविज्ञान और मानवविज्ञान तक कई विषयों की परीक्षाएं ली जाएंगी। 11 सितंबर को इतिहास, भूगोल, दर्शन, गृह विज्ञान, संगीत और विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं की परीक्षा निर्धारित की गई है।
एमएन-1ए और सामान्य विषयों की परीक्षा 13 और 16 सितंबर को होगी। 19 और 23 सितंबर को स्किल एन्हांसमेंट कोर्स, 25 सितंबर को मल्टी डिसिप्लिनरी करिकुलम और 27 सितंबर को वैल्यू एडेड कोर्स की परीक्षा आयोजित की जाएगी। अंतिम दिन, यानी 4 अक्टूबर को, हिंदी और अंग्रेजी संप्रेषण विषयों की परीक्षा होगी।

सेशन लेट के कारण छात्रों ने किया हंगामाः

बीते गुरुवार को सेशन लेट को लेकर आजसू छात्र संघ ने विवि परिसर में हंगामा किया था। इस दौरान छात्रों ने घेराव कर कुलपति की शव यात्रा भी निकाली। इसके बाद आनन फानन विवि प्रशासन ने परीक्षा लिये जाने की घोषणा की है।

इसे भी पढ़ें 

Ranchi University: RU में धूल फांक रहीं 5 लाख डिग्रियां

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं