RIMS government employees: रिम्स के सरकारी कर्मियों को हेमंत सरकार का तोहफा

1 Min Read

RIMS government employees:

रांची। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने रिम्स के सरकारी सह प्राध्यापकों को बड़ा तोहफा दिया है। उनके प्रमोशन के प्रस्ताव को कैबिनेट से मजूरी मिल गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सोमवार को झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक हुई। बैठक के दौरान कुल 33 प्रस्तावों को हेमंत सरकार की मंजूरी मिली। इन अहम प्रस्तावों पर रिम्स के सरकारी सह-प्राध्यापकों को सरकार का बड़ा तोहफा मिला है। रिम्स के सरकारी सह-प्राध्यापकों को हेमंत सरकार ने प्रमोशन दिया है।

गोड्डा सदर अस्पताल का एमओ सस्पेंडः

इसके साथ ही राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोड्डा सदर अस्पताल के एक चिकित्सा पदाधिकारी को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। वहीं, संबद्धता प्राप्त संस्कृत महाविद्यालयों के शिक्षकों को 7वें वेतन आयोग का लाभ देने का फैसला भी लिया गया।

रांची विवि में पदों का पुनर्गठनः

इसके अलावा रांची विश्वविद्यालय में कई पदों के पुनर्गठन को मंजूरी देकर प्रशासनिक ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है।

Share This Article