Hotel Radisson Blue: रांची के होटल रेडिशन ब्लू में रंगे हाथों धराये जुआरी

1 Min Read

Hotel Radisson Blue:

रांची। राजधानी रांची स्थित होटल रेडिशन ब्लू से जुआरी जुआ खेलते पकड़े गये हैं। जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। सिटी डीएसपी के नेतृत्व में चार थानों की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से होटल में छापेमारी की। यहां से करीब आधा दर्जन जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। छापेमारी के दौरान मौके से जुए में इस्तेमाल हो रही नकदी, ताश की गड्डियां और अन्य चीजें बरामद की गई है।

होटल में मची अफरा तफरीः

पुलिस की यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसके बाद पूरे होटल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि जुए के इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। होटल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें

Amit Shah: अमित शाह आज रांची आयेंगे, पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक को लेकर केंद्रीय टीम पहुंची

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं