रांची : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। झारखंड हाई कोर्ट ने असिस्टेंट और क्लर्क के 410 पदों पर सीधी भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी किया है।
झारखंड हाई कोर्ट के असिस्टेंट और क्लर्क के इन पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन 10 अप्रैल से शुरू होगा।
आवेदन करने की आखिरी तारीख 9 मई तय की गई है। जो लोग इस नौकरी को करने के इच्छुक हैं , वे झारखंड हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट jharhandhighcourt.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए, साथ ही कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए।
इसके अलावा अच्छी टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए। इसके लिए न्यूनतम टाइपिंग गति 20 शब्द प्रति मिनट (20 w.p.m ) होनी चाहिए।
अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट से होगा। आवेदन करने के लिए आयु सीमा 21 साल से 35 वर्ष तय की गई है।
वहीं सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी।
आवेदन करने के लिए अन-आरक्षित, ईडब्ल्यूएस, बी.सी.-I और बी.सी.-II को 500 रुपये का शुल्क देना होगा।
जबकि एससी एसटी को 125 रुपये का भुगतान करना होगा। विकलांग व्यक्तियों को परीक्षा शुल्क से छूट दी जाएगी।
वहीं, वेतन की बात करें तो चयनित उम्मीदवारों को 42900 रुपये से 142400/- रुपये (लेवल-7) वेतनमान मिलेगा।
इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले झारखंड हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट jharkhandhighcourt.nic.in/ पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर भर्ती सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद असिस्टेंट/ क्लर्क भर्ती 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अब फॉर्म भरने के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करने की जरूरत होगी।
- अपने आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की गई फोटो कॉपी अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें ।
इसे भी पढ़ें








