Ratu Theft revealed:
रातू। रांची के रातू थाना क्षेत्र में 11 जुलाई 2025 को दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पांच कुख्यात चोरों को गिरफ्तार किया गया है और चोरी में प्रयुक्त स्कूटी समेत अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं।
घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आशुतोष उरांव, निवासी चालाटोली कटहल मोड़, सिमलिया, थाना रातू, जिला रांची के घर में चोरी की घटना हुई थी। इस पर रातू थाना कांड संख्या 260/2025, धारा 305/331(1)/3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने दिखाई तत्परताः
जांच में तेजी लाते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण रांची के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसका नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) द्वितीय रांची अरविंद कुमार कर रहे थे।
Theft in broad daylight in Ratu revealed
इसे भी पढ़ें
Shiv Temple : मंदिर में चोरी करने के बाद वहीं चोर को आ गई नींद


















