Ranchi traffic will change: दुर्गा पूजा को लेकर 27 सितंबर से बदलेगा रांची का ट्रैफिक

3 Min Read

Ranchi traffic will change:

रांची। दुर्गा पूजा 2025 को लेकर रांची ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था 27 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक लागू रहेगी। इस दौरान भारी वाहनों, मालवाहकों, और कई निजी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही, प्रमुख स्थानों पर वैकल्पिक मार्ग और पार्किंग की सुविधा भी निर्धारित की गई है।

भारी वाहनों पर पूरी तरह रोकः

समय: हर दिन सुबह 8:00 बजे से अगले दिन सुबह 4:00 बजे तक।
प्रतिबंध: सभी भारी और मालवाहक वाहनों का शहर में प्रवेश पूरी तरह निषिद्ध रहेगा।

निजी और यात्री वाहनों पर आंशिक प्रतिबंधः

समय: शाम 4:00 बजे से अगले दिन सुबह 4:00 बजे तक।

प्रतिबंधित मार्ग:

मेन रोड, कचहरी चौक से शहीद चौक, अलबर्ट एक्का चौक, सुजाता चौक की ओर जाने वाले मार्ग
डंगराटोली से सर्जना चौक, बरियातू रोड, रातू रोड, कांके रोड आदि पर ट्रैफिक कंट्रोल रहेगा।

पार्किंग व्यवस्थाः

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शहर के अलग-अलग इलाकों में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। कुछ प्रमुख स्थान:
सैनिक मार्केट और GEL चर्च कॉम्प्लेक्स — डोरंडा, सुजाता चौक की ओर से आने वाले वाहन
जिला स्कूल व बाल कृष्णा स्कूल — अलबर्ट एक्का चौक से बकरी बाजार की ओर
संत जोंस स्कूल, मिशन चौक — डंगराटोली क्षेत्र
साधु मैदान, बिजली ऑफिस — लालपुर से कोकर जाने वाले वाहन
रेलवे भर्ती बोर्ड से चुटिया थाना मोड़ — स्टेशन रोड पंडाल
राम लखन यादव कॉलेज — खेलगांव से कोकर पंडाल
शहीद मैदान, बरियातू मैदान, हरमू मैदान आदि — पंडाल क्षेत्र के पास।

वैकल्पिक मार्ग और वन-वे ट्रैफिकः

हरमू बाइपास से पिस्का मोड़: वाहन बीजेपी कार्यालय होते हुए कटहल मोड़ और हेहल अंचल से गुजरेंगे।
पिस्का मोड़ से न्यू मार्केट: शाम 4 बजे से सुबह 4 बजे तक मीनाक्षी सिनेमा, पहाड़ी मंदिर, किशोरगंज चौक होते हुए हरमू चौक की ओर।
कांके रोड से कचहरी: छोटे वाहन जाकिर हुसैन पार्क, रेडियम रोड से होकर जायेंगे।
लालपुर से कोकर: मार्ग वन-वे रहेगा, वापसी कांटाटोली से होगी।
रातू रोड न्यू मार्केट से किशोरगंज: शाम 4 बजे से सुबह 4 बजे तक वाहन प्रतिबंधित।

ट्रैफिक पुलिस की अपीलः

रांची ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे जारी निर्देशों का पालन करें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और पार्किंग स्थलों का प्रयोग करके ट्रैफिक में सहयोग करें, जिससे दुर्गा पूजा के दौरान यातायात व्यवस्थित और सुरक्षित रह सके।

इसे भी पढ़ें

Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से झारखंड के जनजातीय मुद्दों पर विशेष चर्चा, वंचितों के लिए बढ़ेगी उम्मीदें

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं