चैलेंजर्स ट्रॉफी 17 से, रांची की फराह नाज बनी इंडिया C टीम की मैनेजर [From Challenger Trophy 17, Ranchi’s Farah Naaz becomes manager of India C team]

2 Min Read

रांची। रांची के जेएससीए स्टेडियम में 17 से 27 नवंबर तक सीनियर वीमेन टी 20 चैलेंजर ट्रॉफी के मुकाबले खेले जायेंगे। इस मुकाबले में शैफाली वर्मा, राधा यादव, हरलीन देओल, ऋचा घोष, स्नेह राणा जैसे बड़े चेहरे खेलते नजर आयेंगे।

इस प्रतियोगिता में रांची के डोरंडा की रहने वाली फराह नाज को इंडिया सी टीम का मैनेजर बनाया गया है। फराह ने बताया कि यहां तक का सफर मुश्किलों भरा रहा है। पिता ने बचपन से ही सपोर्ट किया। बचपन से ही क्रिकेट खेलने के लिए प्रोत्साहित किया।

फराह बताती हैं कि उनका परिवार खुले विचारों वाला है

फराह बताती हैं कि यह मुस्लिम परिवार से आती है और उनका परिवार खुले विचारों वाला है। उन्होंने बहुत सपोर्ट किया है। उन्होंने बताया के स्कूल से क्रिकेट के लिए शुरू हुआ सफर बाद में यूनिवर्सिटी और फिर डिस्ट्रिक्ट लेवल तक ले गया।

दूसरे की किट से क्रिकेट की शुरुआत करने वाली फराह नाज अब डोमेस्टिक लेवल पर बड़े चेहरों के बीच टीम की मैनेजर के रूप में काम करेंगी। उन्होंने कहा आरडीसीए और जेएससीए ने सभी परिस्थिति में उनका बहुत सपोर्ट किया।

इसे भी पढ़ें

JSCA स्टेडियम में पहली बार 40 कैमरों से होगा मैच का कवरेज

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं