Ranchi senior advocate: रांची के सीनियर एडवोकेट अयोध्या बाबू और हाईकोर्ट के वी शिवनाथ नहीं रहे

Juli Gupta
1 Min Read

Ranchi senior advocate:

रांची। रांची सिविल कोर्ट के सीनियर एडवोकेट अयोध्या बाबू नहीं रहे। उनका गुरुवार को रांची स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वे सिविल मामलों के अनुभवी और प्रतिष्ठित वकील थे और लंबे समय से रांची सिविल कोर्ट में कार्यरत थे।

वी शिवनाथ का भी निधनः

उधर झारखंड हाईकोर्ट के वरीय अधिवक्ता और हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रह चुके वी शिवनाथ का भी बुधवार को नागपुर में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनकी गिनती झारखंड के प्रख्यात कानूनी विशेषज्ञों में होती थी।
दोनों वरिष्ठ अधिवक्ताओं के निधन की खबर से अधिवक्ता समुदाय में शोक की लहर है। झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन और रांची सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन ने दोनों ही अधिवक्ताओं के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है और उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

इसे भी पढ़ें

Justice Yashwant Verma: जस्टिस वर्मा केस से हटे CJI गवई, कहा- मैं सुनवाई नहीं कर सकता, क्योंकि पहले भी इसका हिस्सा रहाअब नई बेंच करेगी सुनवाई


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं