आज हो रहा रांची प्रेस क्लब का वार्षिक चुनाव, 843 मतदाता करेंगे मतदान

2 Min Read

Ranchi Press Club annual election

रांची। रांची प्रेस क्लब का वार्षिक चुनाव का मतदान शुरू हो चुका है। चुनाव को लेकर पत्रकारों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मतदान प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चलेगी। मतदान समाप्त होते ही मतगणना की प्रक्रिया तुरंत आरंभ कर दी जाएगी, जिससे परिणाम शीघ्र घोषित होने की संभावना है।

कितने पद और कितने उम्मीदवार है?

इस चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए कुल 56 प्रत्याशी मैदान में हैं। अध्यक्ष पद के लिए 6 उम्मीदवार चुनावी मुकाबले में हैं, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए 4, सचिव पद के लिए 5, संयुक्त सचिव के लिए 4 और कोषाध्यक्ष पद के लिए 3 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के 10 पदों के लिए 34 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

कितने मतदाता है?

चुनाव में कुल 843 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान केंद्र पर सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।बता दे प्रेस क्लब चुनाव को पत्रकारों के संगठनात्मक भविष्य के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सभी प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में जुटे रहे हैं और अब फैसला मतदाताओं के हाथ में है।

Share This Article