Ranchi Muharram: मोहर्रम को लेकर रांची में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, प्रशासन अलर्ट [Police conducted a flag march in Ranchi regarding Muharram, administration on alert]

1 Min Read

Ranchi Muharram:

रांची। राजधानी रांची में मोहर्रम के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई है। इसे लेकर रांची पुलिस ने शनिवार को शहर में फ्लैग मार्च किया। यह फ्लैग मार्च सिटी SP अजीत कुमार के नेतृत्व में निकाला गया, जिसमें CCR ASP, कोतवाली DSP, सिटी DSP सहित कई थानों के प्रभारी भी शामिल हुए।

कानून व्यवस्था बनाये रखने की अपीलः

पुलिस प्रशासन ने यह कदम शहर में अमन-चैन और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया है। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजार क्षेत्रों, संवेदनशील इलाकों और जुलूस मार्गों पर गश्त की। प्रशासन ने मोहर्रम के दौरान किसी भी तरह की अफवाह या अप्रिय घटना से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। साथ ही लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें 

Muharram procession: रांची में मुहर्रम जुलूस को लेकर ट्रैफिक में बदलाव, 6 जुलाई को इन रास्तों पर नो एंट्री

Share This Article
Exit mobile version