Puja pandals: रांची डीसी का आदेश- पूजा पंडालों को बिजली कनेक्शन लेना जरूरी

Juli Gupta
2 Min Read

Puja pandals:

रांची। रांची में दुर्गा पूजा की तैयारियां जोरो पर हैं। पूजा पंडालों का निर्माण जोर-शोर से हो रहा है। इस बीच रांची डीसी ने पूजा पंडालों को बिजली का कनेक्शन लेना अब अनिवार्य कर दिया गया है। अनधिकृत रूप से बिजली जलाने पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी। ये निर्देश रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने दिए हैं। उन्होंने पंडालों में बिजली के तार की जांच करने व अनधिकृत कनेक्शन लेने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

रांची में 200 से अधिक पूजा पंडालः

रांची में 200 से अधिक पंडाल बनाए जाते हैं। इनमें काफी कम संख्या में बिजली के वैध कनेक्शन लिए जाते हैं। हालांकि सभी पंडालों के लिए अस्थायी कनेक्शन लेना अब अनिवार्य है। प्रशासन के अनुसार दुर्गा पूजा में काफी संख्या में लोग पंडालों में जाते हैं। सभी सुरक्षित रहें, इसके लिए ही एहतियात बरते जा रहे हैं। कई बार कम गुणवत्ता वाले बिजली के तार, अवैध कनेक्शन और अन्य कारणों से बड़ी घटना होने की आशंका रहती है। इन्हीं कारणों से सभी पूजा पंडालों को वैध रूप से कनेक्शन लेने को कहा गया है। वहीं अधिकारियों को इसकी जांच के लिए भी कहा गया है।

इसे भी पढ़ें

24 घंटे अलर्ट पर रहेंगे JBVNL के अधिकारी, आज पूजा को लेकर कई जगहों पर No Entry

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं