दुर्गा पूजा में बारिश डाल सकती है खलल, झारखंड में अलर्ट जारी [Rain may disrupt Durga Puja, alert issued in Jharkhand]

1 Min Read

रांची। झारखंड में नवरात्रि की धूम है। जगह-जगह पंडाल बन रहे हैं। धूम-धाम से दुर्गा पूजा की तैयारी हो रही है। इस बार मौसम के कारण दशहरा में खलल पड़ने की आशंका है। झारखंड में बारिश की संभावना मौसम विभाग की ओर से व्यक्त की गई है।

बंगाल की खाड़ी में बन रहा डिप्रेशनः

दरअसल बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना जताई गई है। जिससे झारखंड में बारिश हो सकती है। झारखंड की राजधानी रांची में 4और5 अक्टूबर को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे।

अधिकतम तापमान 31 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। 5 अक्टूबर को रांची में गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है। झारखंड के कुछ हिस्सों में अगले 2 दिन तक बारिश-वज्रपात की चेतावनी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से जारी की गई है।

मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि इन 2 दिनों तक झारखंड में कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात एवं वर्षा होने की संभावना है। शनिवार के बाद तापमान में भी गिरावट आने लगेगी।

इसे भी पढ़ें

नवरात्रि पर किसानों को मिलेगा तोहफा: 5 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं