Ranchi Rain: रांची में बारिश से तबाही, गड्ढे में घुसी स्कॉर्पियो

1 Min Read

Ranchi Rain:

रांची। झारखंड में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश से जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया है। सड़के तालाब बन गई हैं। कई घरों में पानी भर गया है। इसी दौरान बीती रात कांटाटोली चौक पर एक गड्ढे में पूरी-पूरी स्कॉर्पियो कार ही समा गई। गनीमत रही कि इसमें सवार यात्री बाल-बाल बच गये। स्थानीय लोगों ने कार में सवार लोगों को बाहर निकाला।

इधर, लगातार बारिश से कई नदियां उफान पर हैं। तालाबों का पानी सड़क पर बह रहा है। कई सड़कों पर पानी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों तक बारिश ने राहत नहीं मिलनेवाली है।

इसे भी पढ़ें

Heavy Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव, झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं