Puja pandal: पूजा पंडालों की सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी, डीसी ने दिये कई निर्देश

3 Min Read

Puja pandal:

रांची। रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने दुर्गापूजा के दौरान शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देश दिए। जिला प्रशासन और पुलिस को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने और पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने का निर्देश दिया गया।

पुलिस को अलर्ट रहने का निर्देशः

पूजा पंडालों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने और त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस को पूजा के दौरान अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया। दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर उपायुक्त ने बैठक करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिया।

नगर निगम को साफ-सफाई का निर्देशः

नगर निगम को पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई और कचरा निपटान की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। सार्वजनिक स्थानों पर डस्टबिन की उपलब्धता और स्वच्छता अभियान को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया।

बिजली विभाग को वैकल्पिक व्यवस्था करने का निर्देशः

आगामी दुर्गापूजा के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए बिजली विभाग को वैकल्पिक व्यवस्था (जेनरेटर) और त्वरित मरम्मत की सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
पंडालों में बिजली के तारों की सुरक्षा जांच और अनधिकृत कनेक्शन पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।

ट्रैफिक पुलिस को रूट प्लान तैयार करने का निर्देशः

पूजा के दौरान शहर में जाम की स्थिति से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस को रूट प्लान तैयार करने और प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। पूजा के दौरान वाहनों की पार्किंग और भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष व्यवस्था करने पर जोर।

पंडालों के दिये गये ये निर्देशः

सभी पूजा पंडालों में अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन निकास द्वार, और प्राथमिक चिकित्सा किट की अनिवार्य उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
दुर्गापूजा पंडाल आयोजकों को सुरक्षा मानकों का पालन करने और प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने की सलाह दी गई। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न होः

उपायुक्त ने कहा कि दुर्गापूजा रांची के लिए एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन है। हमारा लक्ष्य है कि यह पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हो। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इस मौके पर विभिन्न विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें

24 घंटे अलर्ट पर रहेंगे JBVNL के अधिकारी, आज पूजा को लेकर कई जगहों पर No Entry

Share This Article
Exit mobile version