पतरातू : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन-जन के दिलों में बसते हैं। उनकी मन की बात कार्यक्रम की लोकप्रियता दिनों-दिन बढ़ रही है।
अब यह कार्यक्रम भारत की सीमा के पार विदेशों में भी सुना और सराहा जा रहा है। रविवार को ये बातें भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ संजय सिंह ने कहीं।
उन्होंने पतरातू मंडल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को डॉक्टर्स और चिकित्साकर्मियों के साथ सुना। मन की बात के 100वें एपिसोड को उत्सव के रूप में मनाते हुए उन्होंने इस अवसर पर लड्डू का भी वितरण किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साईं नर्सिंग होम के डॉक्टर्स और चिकित्साकर्मी मौजूद थे।







