परीक्षा पैटर्न में हो सकते हैं मामूली बदलाव
रांची। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन, सीआईएससीई बोर्ड के स्कूलों में 2025 में होने वाली 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी गई है।
सीआईएससीई बोर्ड के ज्यादातर स्कूलों में 70 से 80 प्रतिशत सिलेबस पूरा कर लिया गया है। कुछ स्कूलों में दूसरे टर्म की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। वहीं कुछ में शुरू होने वाली है।
स्कूल प्रबंधनों ने बताया कि नवंबर तक 10वीं व 12वीं का सिलेबस पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद रिवीजन की प्रक्रिया शुरू होगी।
वहीं दिसंबर व जनवरी माह में प्री बोर्ड लिए जाएंगे। इसके बाद प्रैक्टिकल की परीक्षाएं होंगी।
बोर्ड परीक्षा के नए पैटर्न के अनुसार बोर्ड परीक्षा में योग्यता आधारित, क्रिटिकल थिंकिंग, एनालिटिकल स्किल, हाई ऑर्डर थिंकिंग व अप्लीकेशन आधारित सवालों की तैयारी कराई जा रही है।
बताते चलें 10वीं में झारखंड के 125 स्कूलों के लगभग 15,000 व 12वीं में 54 स्कूलों के लगभग 5000 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल होते हैं।
कंपीटेंसी बेस्ड क्वेश्चन अपलोड
बोर्ड परीक्षा को लेकर कंपीटेंसी बेस्ड क्वेश्चन अपलोड किए गए हैं संत जेवियर्स स्कूल के प्लस टू कॉर्डिनेटर संतोष कुमार ने बताया कि इस बार भी काउंसिल की ओर से पैटर्न में कुछ बदलाव किए गए हैं।
इसके तहत नए स्पेसिमेन पेपर व मार्किंग स्कीम जारी की गई है। इससे छात्रों को पता चलता है कि परीक्षा में उत्तर कैसे लिखना है। इसके अनुसार छात्रों की तैयारी कराई जा रही है।
इस बार काउंसिल ने विभिन्न विषयों के लिए कंपीटेंसी बेस्ड क्वेश्चन भी वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं। इसके माध्यम से योग्यता आधारित सवालों का भी अभ्यास कर सकेंगें।
नए पैटर्न के अनुसार ऑब्जेक्टिव टाइप, प्रतिक्रिया पर आधारित, रीजनिंग और केस पर आधारित सवाल पूछे जाएंगे। जिसमें छात्रों को अपनी समझ के अनुसार जवाब देना होगा। इसके लिए छात्रों को तैयार किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें
