Surya Hansda encounter: सूर्या हांसदा एनका’उंटर को लेकर बढ़ा सियासी पारा, भाजपा ने बनाई सात सदस्यीय जांच टीम

2 Min Read

Surya Hansda encounter:

रांची। झारखंड में सूर्या हांसदा के कथित पुलिस एनकाउंटर को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। भाजपा और अन्य विपक्षी दल इस मामले पर लगातार सवाल उठा रहे हैं। भाजपा ने इस मामले की जांच के लिए सात सदस्यीय टीम गठित की है, जिसका नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा करेंगे। गोड्डा भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा और मीडिया प्रभारी बिमंत साह ने इसकी जानकारी दी। पार्टी ने इस संबंध में एक प्रेस रिलीज भी जारी की है।

जांच टीम 17 अगस्त को जाएगी सूर्या के घरः

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा बनाई गई यह जांच टीम 17 अगस्त को सूर्या हांसदा के गोड्डा जिले के ललमटिया स्थित घर जाएगी। टीम उनके परिजनों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी जुटाएगी। भाजपा का दावा है कि सूर्या हांसदा का एनकाउंटर नहीं, बल्कि उनकी हत्या की गई है। पार्टी के कई बड़े नेता, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा और चंपाई सोरेन शामिल हैं, पहले ही इस एनकाउंटर पर सवाल उठा चुके हैं।

टीम में शामिल सदस्य :

जांच टीम में अर्जुन मुंडा के अलावा पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, पूर्व सांसद सुनील सोरेन, पूर्व विधायक अमित मंडल, रणधीर सिंह और अनीता सोरेन शामिल हैं। यह टीम गोड्डा जाकर पुलिस मुठभेड़ के तथ्यों की जांच करेगी।

इन-इन पार्टियों से लड़ चुके है चुनावः

सूर्या हांसदा 11 अगस्त को पुलिस मुठभेड़ में मारे गए थे। वे दो दर्जन से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल थे और बोरियो विधानसभा से चार बार चुनाव लड़ चुके थे। उन्होंने जेवीएम से दो बार, भाजपा से एक बार और जयराम महतो की पार्टी जेएलकेएम से पिछला चुनाव लड़ा था। इस एनकाउंटर पर विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा सवाल उठाए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

धनबाद जेल में गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या पर हाईकोर्ट सख्त

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं