स्कूली छात्रा से छेड़खानी करने वाला आरोपी को पुलिस ने कराया शहर में परेड [Police paraded the accused who molested a schoolgirl in the city]

2 Min Read

रांची। राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक स्कूल की छात्राओं के साथ छेड़खानी करने वाले फिरोज को पुलिस ने लोअर बाजार थाना से गिरफ्तार कर लिया है।

दरिंदे की गिरफ़्तारी के बाद पुलिस ने शहर में उससे परेड कराया। जिससे बेटियों पर गलत नजर रखने वाले दरिंदों के बीच एक दहशत का माहौल बन सके। सड़क पर हाथ में हथकड़ी लगाए काले जैकेट में दिख रहा शख्स ही फिरोज है।

सिटी एसपी ने बताया कि मोहम्मद फिरोज द्वारा छेड़खानी करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

जांच में जानकारी मिली कि अपर बाजार के एक स्कूल की छात्राओं के साथ एक युवक छेड़खानी कर रहा है। जिसके बाद युवक की पहचान हुई और फिरोज के घर पर पुलिस ने छापेमारी की।

लेकिन इस दौरान आरोपी भागने में सफल हो गया। इस बीच पुलिस को जानकारी मिली की अपर बाजार थाना क्षेत्र में आरोपी दुबक कर बैठा है। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें

रांची में स्कूली छात्राओं से छेड़खानी: CM हेमंत सोरेन के आदेश के बाद हरकत में पुलिस, सीसीटीवी फुटेज वायरल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं