Police headquarters Fire: झारखंड पुलिस मुख्यालय में लगी आग, डेटा सेंटर खाक

1 Min Read

Police headquarters Fire:

रांची। झारखंड पुलिस मुख्यालय में मंगलवार की सुबह आग लग गई। इस आगजनी में सबसे ज्यादा नुकासन डेटा सेंटर को हुआ है। डेटा सेंटर एक तरह से जलकर खाक हो गया है। यहां रखी सारी फाइलें जल गई हैं। इस आगजनी से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। यह आग पुलिस मुख्यालय के धुर्वा स्थित डाटा सेंटर के ऊपर बने डेवलपमेंट रूम में लगी। शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है।

इस आग की वजह से डाटा सेंटर में रखे लगभग 40 कंप्यूटर, 10 एयर कंडीशनर और कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर खाक हो गए। बाकी उपकरणों और दस्तावेजों के नुकसान का अभी आकलन किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें

मुंबई में थमे लोकल ट्रेनों के पहिये

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं