Physical education compulsory: झारखंड में शारीरिक शिक्षा अनिवार्य, 3000 शिक्षकों की होगी नियुक्ति

2 Min Read

Physical education compulsory:

रांची। झारखंड में आगामी सत्र 2026 से शारीरिक शिक्षा पहली से 12वीं कक्षा तक अनिवार्य रूप से लागू होगी। इसके लिए राज्य में 3000 शारीरिक शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से जेएसएससी को अधियाचना भेज दी गई है। कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा विशेष आचार्य के लगभग 3000 पदों पर नियुक्ति के लिए जेएसएससी को अधियाचना भेजी गयी है।

इनमें लगभग 2300 पद कक्षा छह से आठ और शेष एक से पांच के लिए है। बता दें कि बीते 26 दिसंबर को ही आइडीटीवी इंद्रधनुष ने खबर चलाया था कि राज्य में शारीरिक शिक्षा अनिवार्य कर दी गई है और इसका सिलेबस भी तैयार है। बस सिर्फ पहली से आठवीं कक्षा तक के शिक्षकों की नियुक्ति बाकी है।

कक्षा नौंवी से 12वीं तक के शारीरिक शिक्षक हैं मौजूदः

बताते चलें कि राज्य में कक्षा नौंवी से 12वीं के लिए शारीरिक शिक्षक मौजूद हैं, लेकिन कक्षा पहली से आठवीं तक के शारीरिक शिक्षक नहीं हैं।

मुख्यमंत्री को भेजा गया था प्रस्तावः

इस आलोक में राज्य में शारीरिक शिक्षा अनिवार्य रूप से लागू करने और इसके लिए शिक्षकों की नियुक्ति का प्रस्ताव मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भेजा गया था। मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलते ही कार्मिक एवं प्रशासनिक विभाग की ओर से इसकी अधियाचना जेएसएसएसी को भेज दी गई है। अब आयोग जल्द ही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करेगा।

इसे भी पढ़ें

CBSE exam dates 2026: CBSE 10वीं और 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से, 10वीं के छात्र 2 बार परीक्षा दे सकेंगे, दूसरा एग्जाम 15 मई से 1 जून तक

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं