रांची में 12 साल की बच्ची के साथ की अश्लील हरकत [Obscene act with 12 year old girl in Ranchi]

2 Min Read

आरोपी सिलाई मशीन देखने आया था पीड़िता के घर

रांची। रांची के कोकर इलाके में बहुत ही शर्मनाक हरकत सामने आई है। यहां एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने 12 साल की बच्ची के साथ छेड़खानी और अश्लील हरकत की।

इस घटना के बार में में बच्ची ने अपनी मां को नहीं बताया। लेकिन उसने अपनी मासी को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद मासी ने बच्ची की मां को फोन किया और घटना के बारे में बताया।

बच्ची की मां ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और आरोपी विजय साहू के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बच्ची की मां के पास एक पुरानी सिलाई मशीन थी। इसे वह बेचना चाहती थी। आरोपी अपनी पत्नी के साथ बच्ची के घर सिलाई मशीन देखने आया था। मां ने बच्ची को आरोपी के साथ छत में रखी मशीन को दिखाने भेजा।

जैसे ही बच्ची आरोपी को छत में सिलाई मशीन दिखाने ले गई वह बच्ची को पकड़ के उसे गंदे तरीके से छूने लगा। साथ ही उसके साथ अश्लील हरकत भी करने लगा। बच्ची ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे और उसकी मां को जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद दोनों नीचे आ गए। हालांकि इसके बाद बच्ची ने मां को कुछ नहीं बताया। लेकिन उसने अपनी मासी को फोन कर सारी बात बताई। इसके बाद मां को पता चलने पर वह बच्ची के साथ थाने में शिकायत करने पहुंची।

इसे भी पढ़ें

बहन से छेड़खानी के विरोध पर भाई को 30-40 युवकों ने पीटा

Share This Article
Exit mobile version