रांची। झारखंड में एक बार फिर पेपर लीक की खबर सामने आई है। इस बार झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानी जैक द्वारा आयोजित 12वीं कक्षा की परीक्षा में फिजिक्स का पेपर लीक होने की शिकायत सामने आई है।
इसकी जानकारी शिक्षा विभाग को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से दी गई है।
बता दें कि यह शिकायत पूर्वी सिंहभूम के छात्रों ने की है। उनका कहना है कि शुक्रवार को निर्धारित समय पर दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से फिजिक्स की परीक्षा ली गयी।
लेकिन, परीक्षा से कुछ घंटे पहले ही फिजिक्स का प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया था। सूचना के मुताबिक इस प्लेटफॉर्म से 25 सौ से ज्यादा छात्र जुड़े हुए हैं।
हालांकि जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी बरेलिया का कहना है कि पेपर लीक की कोई शिकायत नहीं मिली है। पूर्वी सिंहभूम में शांतिपूर्ण तरीके से फिजिक्स की परीक्षा हुई हैं।
इधर, आजसू छात्र संघ ने मामले की जांच कराने की मांग की है।
इसे भी पढ़ें
नगड़ी में मस्जिद से जुलूस पर हुआ था,पथराव, जिससे उग्र हुई थी भीड़








