Nexgen owner Vinay Singh arrested:
रांची। हजारीबाग की जमीन के अवैध जमाबंदी मामले में ACB ने प्राथमिकी अभियुक्त विनय कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह आइएएस विनय चौबे के करीबी बताये जाते हैं। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बताया कि विनय कुमार सिंह को हजारीबाग कांड संख्या 11/25 के तहत गिरफ्तार किया गया है। वहीं इस केस में जेल में बंद निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे को भी आरोपी बनाया गया है और उन पर भी प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है।
विनय सिंह पर धोखाधड़ी का आरोपः
गिरफ्तार विनय कुमार सिंह पर आरोप लगा है कि उन्होंने नेक्सजेन के संचालक के तौर पर राजस्व और भूमि सुधार विभाग द्वारा 2013 में रद्द की गई पांच भूखंडों की अवैध जमाबंदी को फिर से स्थापित कर धोखाधड़ी की है। यह पूरा मामला जमीन के अवैध कब्ज़े और सरकारी रिकॉर्ड में हेरफेर से जुड़ा है। जिसमें विनय कुमार चौबे को भी आरोपी बनाया गया है। एसीबी ने जानकारी दी है कि इस मामले में विनय कुमार चौबे की मिलीभगत थी। उनकी मदद से ही जमीन को अवैध तरीके से कब्जाया गया।
अन्य लोगों की भूमिका की जांच जारीः
गिरफ्तार आरोपी विनय कुमार सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। एसीबी इस पूरे जमीन घोटाले उजागर करने में जुटी है और मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
इसे भी पढ़ें
Vinay Singh:शराब घोटाले के आरोपी विनय सिंह का शोरूम नेक्सजेन सील







