मकर संक्रांति पर नमो पतंग उत्सव का होगा आयोजन

IDTV Indradhanush
2 Min Read

रांची। सांसद संजय सेठ की अगुवाई में इस साल भी मकर संक्रांति के मौके पर 14 जनवरी को भव्य भव्य नमो पतंग उत्सव  का आयोजन किया जायेगा। रांची में पिछले 16 सालों से नमो पतंग उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

श्री राम मंदिर और मोदी की पतंग आकर्षण का केंद्र

इस बार श्री राम  मंदिर एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र वाली पतंग खास आकर्षण का केंद्र रहनेवाली हैं। यह आयोजन रातू रोड स्थित ओटीसी मैदान हेहल में दिन के 11:00 से होगा। पहली बार यह आयोजन सांसद संजय सेठ की पहल पर 16 साल पहले किया गया था। तब स्वामी रामदेव बाबा ने इसका उद्घाटन किया था।

पहली बार ओटीसी ग्राउंड मे आयोजन

उसके बाद से लगातार सांसद संजय सेठ के नेतृत्व में यह आयोजन होता आ रहा है। मूलत यह कार्यक्रम मोराबादी में आयोजित की जाती है परंतु इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के कारण इसका आयोजन ओटीसी ग्राउंड में किया जा रहा है।

छोटे बच्चों के लिए भी प्रतियोगिता

सांसद संजय सेठ ने कहा कि इस बार छोटे-छोटे  बच्चों के बीच भी पतंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। साथ ही  विभिन्न पतंगो की प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। प्रतियोगिता के बाद चूड़ा गुड का का वितरण किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें

हजारीबाग: गर्भवती की लात-घूंसों से पीटकर हत्या

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं