मोबाइल चोरी के विवाद में ह’त्या, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार [Murder in dispute of mobile theft, police arrested two accused]

2 Min Read

सरायकेला: जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत बंतानगर डोबो डूंगरी में बीते शुक्रवार की रात हुए एक हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान शंभू लोहार के रूप में हुई है, जिसे पत्थर से कूचकर मौत के घाट उतार दिया गया था।

मामले की जानकारी देते हुए सरायकेला एसडीपीओ समीर सवैया ने बताया कि 23 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि बंतानगर डोबो डूंगरी में एक व्यक्ति का शव उसके घर के आंगन में पड़ा है।

मृतक शंभू लोहार, जो पहले चोरी के मामले में जेल जा चुका था, ने आरोपी धर्मेंद्र बास्के का मोबाइल फोन चुरा लिया था। इसी गुस्से में धर्मेंद्र ने अपने साथी राहुल कालिंदी के साथ मिलकर शंभू की हत्या कर दी।

पुलिस की जांच में हुआ हत्या का खुलासाः

आरआईटी थाना प्रभारी विनय कुमार ने फौरन एक टीम का गठन कर छानबीन शुरू की। पुलिस ने जांच के दौरान हत्या में प्रयुक्त पत्थर, खून से सना शर्ट, टोपी, जैकेट, एक बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी धर्मेंद्र बास्के और राहुल कालिंदी भी पहले चोरी के मामलों में सजा काट चुके हैं।

छापामारी दल में ये थे शामिलः

पुलिस द्वारा गठित छापेमारी दल में थाना प्रभारी विनय कुमार के साथ शशि भूषण सिंह मुंडा, संजीत कुमार, राजकुमार साहा, चंदन कुमार, आरक्षी उमाशंकर सिंह और सशस्त्र बल शामिल थे। उनकी त्वरित कार्रवाई के कारण आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इसे भी पढ़ें

रांची: बीआईटी मेसरा में छात्र की मौत के मामले में पांच गिरफ्तार 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं