Liquor scam: शराब घोटाले में मुंबई और गुजरात से 7 आरोपी गिरफ्तार

1 Min Read

Liquor scam:

रांची। झारखंड शराब घोटाले में एसीबी ने 7 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों की गिरफ्तारी मुंबई और गुजरात से की गई है। गिरफ्तार आरोपियों से अब एसीबी पूछताछ करेगी।

ये हैं गिरफ्तार आरोपीः

गिरफ्तार आरोपियों में महेश सीडगे, जगन देसाई, कमल देसाई, शीतल देसाई और बिपिन परमार शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपी विजन और मार्शल कंपनी के अधिकारी हैं। मार्शल और विजन वही दोनों कंपनियां हैं, जिनकी बैंक गारंटी फर्जी पाई गई थी और मामला प्रकाश में आया था।

आरोपियों को रांची लाया जा रहाः

आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद एसीबी उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर लेकर रांची आ रही है, जहां उन्हें एसीबी की विशेष कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। एसीबी इन आरोपियों को रिमाड पर लेकर पूछताछ भी करना चाहेगी।

इसे भी पढ़ें

Liquor scam case: शराब घोटाला केस में सुधीर कुमार और सुधीर दास को मिली जमानत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं