MP Karia Munda serious: पूर्व सांसद कड़िया मुंडा गंभीर, रांची के मेडिका अस्पताल लाये गये

Juli Gupta
2 Min Read

MP Karia Munda serious:

रांची। झारखंड के खूंटी से पूर्व सांसद और बीजेपी के वरिष्ठ नेता पद्म विभूषण कड़िया मुंडा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें रांची के मेडिका मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा है और जरूरी जांच की जा रही है।

ग्रीन कॉरिडोर बनाकर पहुंचाया गया रांचीः

खूंटी से रांची तक कड़िया मुंडा को एंबुलेंस से लाने के लिए प्रशासन ने ग्रीन कॉरिडोर बनाया। करीब 30 मिनट में उन्हें मेडिका अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान खूंटी और रांची पुलिस की टीमों ने मिलकर ट्रैफिक क्लियर कराया।

फिलहाल हालत स्थिरः

मेडिका अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, कड़िया मुंडा की स्थिति स्थिर है और उन्हें आईसीयू से सामान्य कमरे में शिफ्ट कर दिया गया है। डॉक्टर विजय मिश्रा की देखरेख में मेडिकल टीम उनकी सेहत पर नजर रखे हुए है।

पहले भी बिगड़ी थी तबीयतः

कड़िया मुंडा की तबीयत पहले भी जनवरी 2025 में बिगड़ी थी। उन्हें न्यूमोनिया और ब्लड शुगर लेवल गिरने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस वक्त इलाज के बाद वे स्वस्थ होकर घर लौटे थे।

इसे भी पढ़ें

लोस के पूर्व उपाध्यक्ष बीजेपी नेता कड़िया मुंडा रांची के मेडिका में भर्ती, हालत स्थिर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं