MP Dhullu Mahato: आय से अधिक संपत्ति मामले में सांसद ढुल्लू महतो को राहत, झारखंड हाईकोर्ट ने याचिका की खारिज

1 Min Read

MP Dhullu Mahato:

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने धनबाद सांसद ढुल्लू महतो की आय से अधिक संपत्ति की जांच की मांग करने वाली जनहित याचिका (PIL) खारिज कर दी है। कोर्ट ने याचिका को सुनवाई योग्य नहीं मानते हुए इसे खारिज कर दिया। इससे सांसद ढुल्लू महतो को बड़ी राहत मिली है। यह फैसला हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने सुनाया। इससे पहले सभी पक्षों की सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।

इन्होंने दायर की थी याचिकाः

यह जनहित याचिका राज्य प्रार्थी सोमनाथ चटर्जी द्वारा दायर की गई थी, जिसमें सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग और राज्य पुलिस की एसआईटी से जांच कराने की मांग की गई थी।

इसे भी पढ़ें

धनबाद: सांसद ढुल्लू महतो ने रेल मंत्री से वैष्णो देवी-बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए नई ट्रेन सेवाओं की मांग की

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं