रांची। अयोध्या में श्रीराम मन्दिर के उदघाटन के शुभ अवसर पर इस्कॉन रांची द्वारा मोरहाबादी मैदान में भव्य नगर संकीर्तन निकाला गया। इसमें झारखंड और बिहार से आए 30 से अधिक इस्कॉन के वरिष्ठ भक्तो और रांची के 300 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने भाग लिया। रामभक्तो ने भगवान श्री राम के नाम का कीर्तन किया। भगवान श्री राम के मधुर जाप से पूरा वातावरण राममय हो गया ।
श्रद्धालु खुद को मधुर कीर्तन में नृत्य करने से रोक न पाये। मौके पर रांची वासियों की सुख समृद्धि की भगवान से प्रार्थना की गई। इस में झारखण्ड और बिहार के जोनल सेक्रेटरी देवकीनंदन दास, रीजनल सेक्रेटरी नारूगोपाल दास, बिहार सुपरवाइजर सुन्दर गोपाल दास, झारखण्ड सुपरवाइजर लीला पुरुषोत्तम दास और अन्य रांची के सम्मानित लोग सम्मिलित हुए।
श्रीमन देवकीनंदन दास ने सभी रांची वासियों को इस पावन अवसर पर बधाई दी और कहा कि बहुत लंबे संघर्ष के बाद वह शुभ अवसर आया है जब भगवान श्री राम अयोध्या धाम में विराजमान होने जा रहे है। ये सभी राम भक्तो के लिए बहुत विशेष अवसर है।
उन्होंने कहा हमे अपने जीवन में भगवान श्री राम के द्वारा बताए गए मार्गो का अनुसरण करना चाहिए, तभी हमारा मनुष्य जीवन सफल होगा। कलियुग के इस युग में केवल भगवान का नाम ही हमे सारे दुखो से पार लगा सकता है।
इसे भी पढ़ें

