Monsoon session begins: झारखंड विधानसभा में मॉनसून सत्र का शुभारंभ, CM हेमंत सोरेन ने कार्य मंत्रणा समिति में की भागीदारी

1 Min Read

Monsoon session begins:

रांची। झारखंड विधानसभा के षष्ठम तृतीय (मॉनसून) सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो की अध्यक्षता में हुई कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में भाग लिया। इस बैठक में संसदीय कार्य मंत्री समेत अन्य प्रमुख सदस्य भी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान

बैठक के दौरान सदन की कार्यसूची, विधायी कार्यों और विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। सदस्यों ने आगामी सत्र में उठाए जाने वाले मुद्दों और विधायी प्रक्रियाओं पर विचार-विमर्श किया।इस सत्र के माध्यम से राज्य हित से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा होने की उम्मीद जताई गई है, जिससे झारखंड के विकास एवं जनहित के लिए नई पहल हो सके। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी सदस्यों से सक्रिय भागीदारी की अपील की।

कार्य मंत्रणा समिति की यह बैठक राज्य विधानसभा की तैयारियों को अंतिम रूप देने और सदन में प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

इसे भी पढ़ें

Monsoon session: 1 से 7 अगस्त तक झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं