रांची के अपर बाजार में स्कूली छात्राओं से छेड़खानी, CM ने दिये सख्त निर्देश [Molestation of school girls in Ranchi’s Upper Bazaar, CM gave strict instructions]

2 Min Read

रांची: राजधानी रांची के अपर बाजार में स्कूली छात्राओं के साथ हुई छेड़खानी के मामले में CM हेमंत सोरेन ने सख्त निर्देश दिये हैं। उन्होंने अपने ऑफि‍सियल एक्स हैंडल पर रांची पुलिस को सख्त निर्देश दिये हैं।

उन्‍होंने पुलिस पदाधिकारियों से कहा है कि छेड़खानी करने वालों पर त्‍वरित कार्रवाई करें। CM के आदेश के बाद पुलिस जांच में जुट गयी है और हर पहलू की पड़ताल की जा रही है।

क्‍या है पूरा मामला ?

कोतवाली थाना क्षेत्र में स्‍कूटी सवार मनचलों द्वारा स्कूली छात्राओं के साथ छेड़खानी की गयी थी। इसका वीडियो सीसीटीवी में स्‍कूटी सवार एक नकाबपोश मनचला चार स्‍कूली छात्राओं के साथ छेड़खानी करता दिख रहा है।

यह घटना अपर बाजार के पास है और छात्राएं पास के ही एक स्‍कूल की हैं। इस घटना के बाद शनिवार को छात्राओं में भारी आक्रोश दिखा। वे सभी अपर बाजार में एकजुअ होकर मनचले की गिरफ्तारी की मांग कर रही थीं।

आरोपियों को गिरफ्ताार करने का निर्देश दिया:

कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई छेड़खानी की घटना के दक्षिणी छोटानागपुर रेंज के वरीय पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान कर ली है, लेकिन वह अभी फरार चल रहा है।

हालांकि, आरोपी की स्कूटी जब्‍त कर ली गयी है। शनिवार को आईजी, डीआईजी और SSP मामले की जांच को लेकर कोतवाली थाना पहुंचे। उन्‍होंने पुलिस पदाधिका‍रियों को त्‍वरित कार्रवाई कराते हुए आरोपियों को गिरफ्ताार करने का निर्देश दिया।

इसे भी पढ़ें

रांची डीसी ने सीओ आफिस का किया औचक निरीक्षण, लिपिक और राजस्व कर्मचारी को शो-कॉज

Share This Article
Exit mobile version