Mobile thief gang:
रांची। रांची पुलिस ने चुटिया थाना क्षेत्र में मोबाइल चोरी और छिनतई करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, गिरफ्तारी के विरोध में आरोपियों के परिजनों ने थाने पर जमकर हंगामा किया।
परिजन का आरोप
परिजन आरोप लगाते हैं कि पुलिस ने कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, लेकिन गिरोह के मुख्य सरगना को बचाने की कोशिश कर रही है। उनका कहना है कि यदि गिरफ्तारी हुई है तो सभी को जेल भेजा जाना चाहिए, सिर्फ पांच युवकों को ही पकड़ना और मुख्य आरोपी को छोड़ना न्यायसंगत नहीं है।
ग्रामीणों का यह भी आरोप
ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि मुख्य सरगना ही युवकों को बहलाकर चोरी कराता था। उन्होंने पुलिस पर मोटी रकम लेकर आरोपी को बचाने का आरोप भी लगाया है। आरोपियों के परिजनों के विरोध के बाद थाना परिसर में अफरातफरी मची रही।
इसे भी पढ़ें
रांची: बीआईटी मेसरा में छात्र की मौत के मामले में पांच गिरफ्तार







