Minister Sudhivya Sonu: मंत्री सुदिव्य सोनू ने किया घाटों की निरीक्षण और छठ पूजा की तैयारियों का लिया जायजा

2 Min Read

Minister Sudhivya Sonu:

रांची। रांची में लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। शुक्रवार को राज्य के मंत्री सुदिव्य कुमार ने छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान वह कांके डैम, हटिया डैम, रजेंद्र सरोवर, जेल तालाब, मोरहाबादी तालाब और स्वर्णरेखा नदी सहित कई छठ घाटों पर पहुंचे।

सभी कार्य समय पर पूरा करने का निर्देशः

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने घाटों की सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की आवाजाही की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य समय पर पूरे हों, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

सुरक्षा और सुविधा उपलब्ध कराना सरकार का उद्देश्यः

मंत्री ने कहा कि छठ पर्व झारखंड की सांस्कृतिक पहचान और लोक आस्था का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि श्रद्धालु सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण में पूजा कर सकें। उन्होंने निर्देश दिया कि हर घाट पर एनडीआरएफ और प्रशासनिक टीम तैनात रहे, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

हर घाट पर सुविधाएं बढ़ाने का निर्देशः

मंत्री ने स्थानीय लोगों के सुझाव भी सुने और अधिकारियों को पेयजल, शौचालय और पार्किंग जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की आस्था का सम्मान करती है और इस बार राजधानी के सभी घाटों को भव्य रूप से तैयार किया जा रहा है। नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने बताया कि सभी घाटों पर सफाई, सड़क मरम्मत और प्रकाश व्यवस्था का काम तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि इस बार रांची में छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड भीड़ उमड़ेगी और पूरा शहर छठ मइया की भक्ति में डूब जाएगा।

इसे भी पढ़ें

Minister Sudhivya Sonu: बाइक से ही श्रावणी मेले में व्यवस्था देख रहे मंत्री सुदिव्य सोनू

Share This Article